Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे जयंत चौधरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन के लिए रालोद और सपा और आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के मंगलवार को लखनऊ पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात के बाद सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो जाएगा।

यूपी के चुनावी रण में इस बार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के एक साथ मिलकर लड़ने की उम्मीदों को परवान देने की कवायद चल रही है। हालांकि दोनों गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।

रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अधिक से अधिक सीटें मांग रहा है तो वहीं मध्य और पूर्वांचल की कुछ सीटों पर भी उसका दावा है। उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बहुत सी सीटों पर असहमत हैं।

इसी के चलते सीटों के बंटवारे में देरी हो रही है। मंगलवार को जयंत चौधरी के इसी मसले पर बात करने के लिए लखनऊ पहुंचने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि दोनों अखिलेश के आवास पर इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। दरअसल सपा और रालोद के बीच मथुरा, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर आदि की कई विधानसभा सीटों पर मंथन चल रहा है।

दोनों ही दलों के इन सीटों पर अपने-अपने दावे हैं। इन्हीं सब पर बात करने के लिए और गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए जयंत चौधरी लखनऊ पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को इस गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लग सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img