Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

ढिकौली में ऐतिहासिक होगी जयंत की पंचायत: कपिल

  • रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कई गांवों में दौरा कर किया
  • सात मार्च को ढिकौली में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया

मुख्य संवाददाता |

बागपत: पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि ढिकौली गांव में सात मार्च को होने वाली किसान पंचायत ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कई गांवों में दौरा करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। कहा कि यह किसान के अस्तित्व की लड़ाई है। भाजपा किसान विरोधी नीति पर काम कर रही है।

सात मार्च को ढिकौली गांव में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी ने गोठरा, डगरपुर, विनयपुर, खैला, सरफाबाद में जनसंपर्क किया। उन्होंने किसानों को बताया कि सात मार्च को ढिकौली गांव के महात्मा गांधी मैमोरियल इंटर कालेज में किसान पंचायत आयोजित की जाएगी।

इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान, गरीब, मजदूर की आवाज को बुलंद किया है और अब किसान संकट में है। रालोद किसानों के साथ खड़ा है।

82 1 भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किसानों को दोगुनी आय का सपना दिखाया था, लेकिन अब आय आधी भी नहीं रही। दोगुनी की बजाय किसान को बर्बाद करने की नीति पर काम किया जा रहा है। तीन कृषि कानूनों को जबरदस्ती किसानों पर लागू किया जा रहा है।

किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं और दिल्ली के चारों तरफ धरने पर बैठे है, इसके बावजूद सरकार किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पहले किसान ने सर्दी में भी अपनी ताकत का अहसास कराया और अब आगे गर्मी में भी किसान डटकर विरोध पर बैठे रहेंगे।

किसान इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। किसान अगर इस बार पीछे हटा तो भविष्य में वह अपनी ही जमीन पर मजदूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किसान के अस्तित्व की भी लड़ाई है। चार साल में गन्ने का एक भी रुपया प्रदेश में भाजपा सरकार ने नहीं बढ़ाया।

गन्ने की फसल की लागत हर साल बढ़ रही है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। भाजपा किसान विरोधी नीति पर काम कर रही है। कपिल चौधरी ने ढिकौली गांव की किसान पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर राजीव गुर्जर, प्रदीप प्रधान, मनोज प्रधान, प्रमोद पंडित, पिंटू, विकास कसाना, आकाश बंसल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img