Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

JEE Main 2024 Exam: देशभर में 300, विदेश में 25 शहरों में बने परीक्षा केंद्र, एनटीए ने जारी की लिस्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर अपना परीक्षा केंद्र जांच सकते हैं। यदि किसी को परीक्षा केंद्र को लेकर कोई दिक्कत हो तो वह एनटीए से संपर्क कर सकता है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बृहस्पतिवार को जेईई मेन 2024 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी है। इस साल जेईई मेन परीक्षा देशभर के 300 शहरों और भारत के बाहर 25 शहरों में आयोजित की जाएगी। अप्रैल सत्र की परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

जेईई मेन सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘डाउनलोड जेईई मेन सिटी स्लिप’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर, अपना जेईई मेन 2024 आवेदन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • एक बार लॉग इन करने के बाद, आपकी जेईई मेन सत्र 1 सिटी स्लिप प्रदर्शित की जाएगी।
  • शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img