Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कड़ाके की ठंड में गरीब बच्चों को जर्सियां वितरित

  • ​भारतीय विद्यार्थी संगम बच्चों को देगी नि:शुल्क कोचिंग

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय विद्यार्थी संगम शामली द्वारा धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर पर सर्दी के मौसम में बच्चों के लिए 400 जर्सियों का वितरण किया। साथ ही, बच्चों की बेहतरीन शिक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह आर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष राजपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बंसल तथा संस्था के अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय गर्ग ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा भगवान की सेवा है। नि:शुल्क कोचिंग देने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए अध्यापकों में फिजिक्स के चैतन्य शर्मा फिजिक्स, अंग्रेजी की शिक्षिका सोनिया शर्मा तथा तथा गणित के शिक्षक अरुण गर्ग प्रमुख हैं। जो जरूरतमंद बच्चे पढ़ने के इच्छुक हो वह संपर्क कर सकते हैं। डा. अर्जुन वर्मा ने सभी का आभार जतया।

इस अवसर पर तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से सीडीएस बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी के अलावा 11 जबांज जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर संरक्षक पूरन चंद आर्य, कवरबीर कंबोज, यशपाल पंवार, सुनील अरोरा, मनोज गोयल, रामकुमार वर्मा एडवोकेट, दिनेश शर्मा, विनोद मित्तल, दीपक शर्मा, अनुराग जैन, नवीन अरोरा, रामअवतार ऐरन, रवि संगल, सुधीर सिंघल, सुनील कुमार, मोहन कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img