Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

दीपिका पादुकोण का सीन रिक्रिएट करते जाह्नवी का वीडियो हुआ वायरल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिली’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में जाह्नवी शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका पादुकोण का सीन रिक्रिएट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में जाह्नवी झूमर वाला सीन रिएक्रिएट कर रही हैं।

39 4

वीडियो में जाह्नवी कपूर ने सिल्वर कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में जाह्नवी झूमर की तरफ उंगली दिखाते हुए कह रही हैं, “इसी झूमर के नीचे, इसी झूमर के नीचे मिलेगी शांति की लाश।” वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शांति बनकर फ्लोर पर लेटा हुआ है। इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये शांति कुछ अलग लग रही है।” एक्ट्रेस के इस फनी वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “शांति को उबाल दिया क्या पानी में, फूल गई है शांति।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “झूमर के नीचे और जमीन के बीच।” जाह्नवी कपूर के इस मजेदार वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये शांति नहीं… शांतिलाल है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img