Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को आएंगे नतीजे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यहां 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। जबकि नामांकन 25 अक्तूबर से शुरू होंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 30 अक्तूबर को होगी। जबकि मतदान 13 नवंबर को होगा।

वहीं दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन 29 अक्तूबर से होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्तूबर को होगी। जबकि नाम वापसी एक नवंबर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में कुल मतदाता 2.06 करोड़ हैं। इनमें से पुरुष मतदाता 1.31 करोड़ और महिला मतदाता 1.29 करोड़ हैं। इसके अलावा झारखंड में कुल युवा मतदाता 66.84 लाख हैं। जबकि फर्स्ट टाइम वोटर 11.84 लाख और दिव्यांग मतदाता 3.67 लाख हैं। साथ ही यहां पर थर्ड जेंडर मतदाता 448 हैं। इसके साथ ही सौ साल से ऊपर वाले मतदाता 1706 और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाता 1.14 लाख हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में कुल 29562 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 20221 लोकेशन पर मतदान केंद्र हैं। इसमें 5042 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र और 24520 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में होंगे। आयोग के मुताबिक हर मतदान केंद्र पर औसत 881 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों में से सामान्य सीटें 44, एसटी सीटें 28 और एससी नौ हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पिछली बार झारखंड में पांच चरण में मतदान हुआ था। इस बार इसे दो चरण में कराया जाएगा। बता दें कि झारखंड में मौजूदा समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30, भाजपा को 25 और कांग्रेस को 16 सीटें मिली थीं। इसके अलावा जेवीएम को तीन, एजेएसयूपी को दो और अन्य को पांच सीटें मिली थीं। मौजूदा समय में झारखंड में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img