Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

झारखंड: नमाज के बाद हुई हिंसा में दो की मौत, जानिए- क्या बोले सीएम ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर झारखंड में शुक्रवार को हुई हिंसा में कई लोग घायल हो गए थे। अब खबर है कि हिंसा के घायलों में शनिवार को दो की मौत हो गई। रिम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से मौतों की पुष्टि की गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों को यहां भर्ती कराया गया था, जिसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

दरअसल, भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा की पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद शुक्रवार को देश में कई जगह हिंसा भड़की थी। जुमे की नमाज के बाद झारखंड में भी कई जगह पत्थरबाजी ओर आगजनी की घटनाएं हुई थीं। रांची में उग्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 11 जून को सुबह 6 बजे तक सभी इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थीं।

राज्य में भड़की हिंसा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, यह घटना निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। राज्य के लोग संयम बनाए रखें और किसी भी तरह के अपराध में शामिल न हों। सोरेन ने कहा, इस समय हम कड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं, लेकिन हमें धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है।

एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसीपी और पुलिसकर्मी घायल                              

झारखंड में प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित कर रहे एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी सिटी, डेली मार्केट थाना प्रभारी और कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए। उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। झारखंड पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फोर्स तैनात की गई है। इलाके में आईजी, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डेरा डाले हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img