Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

झिंझाना-थानाभवन मार्ग को फोरलेन बनाने की तैयार

  • कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर शासन को भेजा प्रस्ताव
  • पीडब्ल्यूडी ने भेजा प्रस्ताव, विद्युत विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: झिंझाना-ऊन-थानाभवन मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सड़क के दोनों ओर विद्युत विभाग के खंभों को हटाने के लिए विद्युत विभाग से भी स्टीमेट मांगा गया है।

उप्र के कैबिनेट मंत्री गन्ना मंत्री सुरेश राणा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। विकास के लिए झिंझाना-ऊन- थानाभवन मार्ग के चौड़ीकरण का भी प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग से सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि झिंझाना वाया ऊ न-थानाभवन मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मार्ग दोनों साइड में 1.5-1.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए विद्युत विभाग को भी दोनों साइड में लगे विद्युत पोलो को हटाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर भेजने को कहा गया है, जो शासन को भेजा जाएगा।

शासन से स्वीकृति मिलते ही मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के निर्देश मिलते ही विद्युत विभाग द्वारा भी लाइन की माप तोल कर स्टीमेट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज राठौर ने टीम के साथ ऊन बायपास मार्ग पर विद्युत लाइनों की माप तोल कराई उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विबहाग द्वारा विद्युत लाइन हटाने के लिए स्टीमेट मांगा गया है, जो शीघ्र ही भेज दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img