Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

रोजगार मेला: 41 कंपनियों के साथ 2152 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

  • रोजगार मिलने पर 597 परिवारों में खुशी का माहौल

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: मंडल स्तर पर प्रथम बार जिला स्तर अंतर्गत आने वाले एएस इंटर कालेज में मंगलवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। एएस इंटर कॉलेज में शिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ की दिशा दृष्टि के अनुरूप क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त रूप से प्रथम बार रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से 29 प्रतिष्ठित कंपनियां एवं मेरठ से 12 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

कंपनियों के द्वारा पांच हजार से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार संपन्न कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूपीएससी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली जॉइंट में स्टेट के पद पर कार्यरत आईएएस जागृति अवस्थी ने फीता काटकर रोजगार मेले के पोस्टर के द्वारा उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का तिलक उत्सव एवं पुष्प वर्षा की।

इस मौके पर कालेज प्रबंधक कमेटी एवं प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि आईएएस जागृति अवस्थी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कु. जागृति अवस्थी ने बताया कि सफलता के लिए प्रतिदिन कठोर पसंद करने की आवश्यकता है। अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय व प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह प्रबंधक पवन रस्तोगी अध्यक्ष अखिल कोशिक ने शुभकामनाएं दी।

34 6

मुख्य अतिथि जागृति अवस्थी, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार आकांक्षा जोशी को विद्यालय की तरफ से पटका माला तथा प्रतीक सिंह के द्वारा एवं बुके द्वारा स्वागत सम्मान किया। रोजगार मेले में 40 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 2152 अभ्यार्थी के द्वारा कंपनियों के सम्मुख साक्षात्कार दिए। जिनमें से 597 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सूची में नाम अंकित हुआ।

दूसरे सत्र में माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक ओंकार शुक्ल का सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय, कालेज अध्यक्ष अखिल कौशिक, प्रबंधक पवन रस्तोगी व प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ओंकार शुक्ल द्वारा छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। माध्यमिक शिक्षा के इतिहास में प्रथम रोजगार मेला एएस इंटर कालेज में आयोजित करने के लिए विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन शिवानी चौधरी, अंजू सिंह व विभा जैन ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर कृष्ण चंद, नृपेंद्र कुमार भटनागर, श्रवण कुमार, डा. राजीव राणा, सचिन मोगा, बृजेश कुमार, शिवानंद शर्मा, डा. अरविंद यादव, प्रीतम सिंह, निशिकांत शर्मा, श्रीकृष्ण, बसंती पांडे, सुरेंद्र सिंह हर्ष, सोनिया, कोमल, पारुल, स्वाति बंसल, आशा शर्मा, सत्येंद्र बहादुर, रविंद्र सिंह, हीरामणि सरोज, कपिल सिरोही, रामभूल नाथ, आशा शर्मा, रोहित कुमार, दलबीर सिंह, डा. मोहित कुमार, विपिन कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, सुनील गिर, अभिषेक, चंद्र प्रकाश, प्रमोद, छाया गर्ग, अर्चना तिवारी, मीनाक्षी रस्तोगी, नविता सैनी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img