Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

जॉयडस ने शुरू की बच्चों की बगैर सुई वाली वैक्सीन की आपूर्ति

जनवाणी न्यूज |

नई दिल्ली : दवा कंपनी जॉयडस फार्मा ने अपनी तीन खुराक वाली कोरोना रोधी वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) की आपूर्ति सरकार को शुरू कर दी है। जायकोव-डी बगैर सुई के दी जाएगी। इससे 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को यह आसानी से लगाई जा सकेगी। यह इंजेक्टर के जरिये दी जाएगी। दर्द नहीं के बराबर होगा। यह 12 से 18 साल के वायु वर्ग वालों के साथ बड़ों को भी लग सकेगी।

बुधवार को कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वह अपनी तीन डोज वाली वैक्सीन बाजार में मुहैया कराने की भी योजना बना रही है। जायकोव-डी वैक्सीन की सबसे खास बात यह है कि यह दुनिया की पहली डीएनए प्लाजमिड वैक्सीन होगी। देश में लग रही कोरोना की बाकी वैक्सीनों से अलग जायकोव-डी के तीन डोज देने की जरूरत होगी।

देश में अभी 15 से 18 साल तक किशोरों को भारत बायोटेक की कोवाक्सिन दी जा रही है। अब जायकोव-डी बच्चों के लिए दूसरी वैक्सीन हो जाएगी। अब 12 से 18 साल तक के किशोरों को भी टीके लग सकेंगे। दुनियाभर में आरएनए वैक्सीन की मौजूदगी सबसे ज्यादा है, वहीं जायडस कैडिला की यह वैक्सीन विश्व की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img