- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी रहेंगे साथ, लेंगे संगठन की मीटिंग
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 दिसंबर को मेरठ आयेंगे। उनके साथ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे। उनका सरकारी कार्यक्रम प्रशासन के पास भी पहुंच गया है। दिनभर उनका कार्यक्रम व्यस्त रहेगा।
सुभारती विश्वविद्यालय में भाजपा के पश्चिमी यूपी के संगठन की मीटिंग होगी, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। जेपी नड्डा संगठन के जिम्मेदार लोगों को चुनाव जीतने का मंत्र देकर जाएंगे। कैसे बूथ पर विजय प्राप्त की जाएगी, उसके टिप्स दिये जाएंगे। बूथ मैनेजमेंट से लेकर तमाम बिंदुओं पर भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष पार्टी संगठन के लोगों से बातचीत करेंगे।
भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों की टीम गुरुवार से ही राष्टÑीय अध्यक्ष की मीटिंग की तैयारी में जुट गए। जेपी नड्डा सुभारती विश्वविद्यालय में मीटिंग लेंगे, जिसके बाद रात्रि विश्राम पांच सितारा गॉडविन होटल में करेंगे। वीआईपी की सुरक्षा दृष्टि को लेकर एडीएम सिटी दिवाकर सिंह व पुलिस के अधिकारियों ने भी गॉडविन होटल का दौरा किया। सुभारती में जिस स्थान पर मीटिंग होगी, उसका भी जायजा लिया।

