- कैराना एक अधिवक्ता पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
- शुक्रवार-शनिवार को न्यायिक कार्य बंद रखने का निर्णय
जनवाणी ब्यूरो |
कैराना: कैराना कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता के एक दिन पहले हुई रेंडलिम कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनपद न्यायालय परिसर एवं कार्यालय को दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया।
इसके चलते शुक्रवार सुबह मुकदमों की पैरवी के लिए कैराना न्यायालयों में आए वादकारियों को न्यायालय बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनमें कई वादकारी तो ऐसे थे जो आसपास के जिलों से आए थे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कैराना स्थित कचहरी में कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रेंडम सेंपल लिए थे।
जांच के बाद एक अधिवक्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आ थी। जिस पर जनपद न्यायधीश डा. अजय कुमार द्वारा एक आदेश जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की कोरोना की जांच की गई थी।
गुरुवार को बार एसोसिएशन कैराना के एक अधिवक्ता के रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिस कारण दो दिनों तक जनपद न्यायालयों को बंद रखकर सैनिटाइज करवाने व सैनिटाइजेशन होने के उपरांत जनपद न्यायालय को खोलने की कार्यवाही की जाएी।
जिलाधिकारी जसजीत कौर से विचार विमर्श के आधार पर कोरोना महामारी संक्रमण को न्यायालय परिसर में रोकने के लिए 48 घंटे अर्थात 4 सितंबर से 5 सितंबर की शाम तक जनपद न्यायालय परिसर व कार्यालय को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
दूसरी ओर, जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर तथा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को संपूर्ण जनपद न्यायालय के संपूर्ण न्यायालयों परिसरों एवं अधिवक्ताओं के चेंबरों को पूर्ण सैनिटाइजेशन करने का कार्य अगले 2 दिन तक कराए जाने के निर्देश दिए।
साथ ही, बताया कि कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता के संपर्क वाले व्यक्तियों की कोरोना की जांच भी की जाएगी। वहीं 7 सितंबर की प्रात: से जनपद न्यायालय पुन: क्रियाशील होंगे।
बताया गया कि 4 व 5 सितंबर को जिटसी मीट पर सुनवाई न हो पाने वाले आवश्यक प्रति के वाद यथा जमानत प्रार्थना पत्र एवं अंतरिम निषेधाज्ञा प्रार्थना पत्र 7 सितंबर के लिए नियत के जाते हैं तथा शेष अन्य नियत वाद 19 सितंबर को नियत किये गए।
लगातार तीसरी बार जनपद न्यायालय के बंद होने के कारण कचहरी के गेट पर वाद कारियों की शुक्रवार को भीड़ लगी रही। वादकारियों का कहना है कि उन्हें न्यायालय बंद होने की सूचना नहीं मिल सकी। जिस कारण वें अपने कचहरी के काम से यहां पहुंचे तो पता चला कि कचहरी 2 दिन के लिए बंद है।

