Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

कोरोना उपचाराधीनों के मददगार बने मोबाइल एप

  • उपचार में एप से मिल रही स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: राज्य सरकार ने ऐसे कोविड-19 उपचाराधीन जो होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए मोबाइल एप लांच किए हैं। यह एप उपचार के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी उपचाराधीनों की मदद कर रहे हैं। ट्रैकिंग, उपचार और जागरूकता के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही इन एप के माध्यम से मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढी ने बताया होम आइसोलेशन शुरू होने के बाद उपचाराधीन को इलाज में मदद के लिए भी शासन ने एप लॉन्च किये हैं और इन्हें गाइड लाइन में भी शामिल कर लिया गया है। यह एप हैं होम आइसोलेशन एप और आयुष कवच एप। इन्हें होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप के साथ डाउनलोड करना जरूरी है।

होम आइसोलेशन एप

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया यह एप उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की ओर से लांच किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें कोरोना उपचाराधीन को अपना पंजीकरण कराना होता है। पंजीकरण के दौरान अपने मोबाइल नंबर से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) देना होता है। इसके साथ ही पूरा पता दर्ज करना होता है। पंजीकरण से पहले यदि आप कोरोना से बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो ले सकते हैं। पंजीकरण के बाद इस एप में हर दो-तीन घंटे में उपचाराधीन के आॅक्सीजन के लेवल की जानकारी फीड करनी होती है, जिससे स्टेट कंट्रोल रूम में उपचाराधीन की स्थिति की निगरानी हो सके। इसके साथ ही इस एप को डाउनलोड करने के बाद कंट्रोल रूम में उपचाराधीन की गतिविधियों की भी खबर रहती है। इस एप के माध्यम से उपचाराधीन को कोरोना वायरस नहीं है या हल्के लक्षण हैं उसके हिसाब से दवा के शेड्यूल को लेकर भी अपडेट मिलता रहता है।

आयुष कवच एप

यह उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग की ओर से लांच किया गया है। यह उपचाराधीन की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। इस एप के माध्यम से योग से जुड़े टिप्स भी मिलते हैं। साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों की जानकारी भी मिलती है। एप से अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग लाइव योग सेशन की भी सुविधा है। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए खास एवं सामान्य तरीकों की जानकारी मिलती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img