Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सफाई कर्मचारी संघ ने मनीषा के लिए मांगा इंसाफ

  • कलक्ट्रेट में वाल्मीकि समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: हाथरस की दलित युवती मनीषा वाल्मीकि के साथ गैंगरेप के मामले में सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ ने नगरपालिका परिषद् टाउनहाल में बैठक करते हुए इस घटना की निंदा कर मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कराने की मांग की। सोमवार को नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारी संघ की वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ एक बैठक टाउनहाल में हुई।

अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेश ऊटवाल और संचालन महामंत्री राजू वैद ने किया। इस बैठक में बताया गया कि जनपद हाथरस में दलित युवती मनीषा के साथ दबंगों के द्वारा घोर अत्याचार किया गया। उसकी जीभ भी काट ली गयी। उसको गैंगरेप के बाद मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गये। इससे वाल्मीकि समाज में रोष है।

45 15

सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे ज्ञापन में इस घटना की निंदा करते हुए दोषी आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने और कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। इसके साथ ही घायल युवती को उपचार के लिए एम्स में भर्ती करवाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये व सरकारी नौकरी की मदद दिलाने की मांग भी की गयी है।

बैठक में मदनलाल, श्यामलाल बेनीवाल, राजकुमार, अशोक बिरला, सूरज बेनीवाल, शब्बन, विशाल, विकास, राजेन्द्र कुमार, शिवकुमार, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र, किशोर, बिल्लू आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वाल्मीकि समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img