Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

डॉक्टरों, स्टॉफ की कमी से जूझ रहे कैराना क्षेत्र के अस्पताल

  • मरीजों को नहीं मिल पा रहा है अस्पतालों में सम्पूर्ण उपचार

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर, स्टाफ नर्स, कम्युनिटी हैल्थ वर्करों व फार्मेसिस्ट की कमी के कारण मरीजों को संपूर्ण इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कैराना ब्लॉक क्षेत्र में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व गांव कंडेला, भूरा, ऊंचागांव व डुूंडूखेडा समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर व स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को संपूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा हैं। सीएचसी पर 07 व पीएचसी पर 04-04 डॉक्टरों की आवश्यकता हैं।

कैराना सीएचसी पर दो ही डॉक्टर तैनात हैं। गांव डुंडूखेडा की पीएचसी बिना डॉक्टर के ही चल रही है। अन्य पीएचसी पर 1-1 डक्टर ही तैनात हैं। इसी तरह सभी जगह 18 कम्युनिटी हैल्थ वर्करों की भी आवश्यकता हैं। 6 स्टाफ नर्स की आवश्यकता के सापेक्ष 4 स्टाफ नर्स मौजूद हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई व अन्य सामानों के रखरखाव के लिए 12 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आवश्यकता हैं, जबकि पांचों स्थानों पर मात्र आठ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी तैनात हैं। अगर फार्मेसिस्ट बात की जाए तो सीएचसी पर मात्र एक ही फार्मेसिस्ट तैनात है। जबकि सभी जगह चार फार्मेसिस्ट की आवश्यकता हैं।

महिला मरीज समीना ने बताया कि वह कई बार सीएचसी पर बुखार आदि बीमारियों की दवाई लेने आती हैं। लेकिन यहां पर डॉक्टरों की कमी के कारण घंटो के इंतजार ओपीडी में जांच कर दवाई लिखी जाती हैं। मरीज सुरेंद्र ने बताया कि सीएचसी पर डॉक्टर, स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट की कमी है। जिस कारण उनको सीएचसी पर दवाई लेने एवं अपनी जांच कराने में कई घंटे का इंतजार करना पड़ता हैं।

चिकित्सा अधीक्षक कहिन

चिकित्सा अधीक्षक डा. भानु प्रकाश ने बताया कि उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार ब्लॉक की सीएचसी व पीएचसी पर स्टाफ की आवश्यकता पूरी कराने की मांग की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक भी शासन या प्रशासन की ओर से कैराना ब्लॉक की सीएचसी व पीएचसी पर डॉक्टर व अन्य स्टाफ की पूर्ति नहीं की गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img