Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

केन विलियमसन को चौथी बार सर रिचर्ड हैडली पदक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मंगलवार को देश के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों में सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के लिए छह साल में चौथी बार प्रतिष्ठित सर रिचर्ड हैडली पदक के लिए चुना गया और साथ ही वह साल के सर्वश्रेष्ट टेस्ट क्रिकेटर भी बने।

डेवोन कॉनवाय को अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय सत्र में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे साल इन पुरस्कारों का आयोजन आनलाइन किया गया। आईसीसी के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज विलियमसन ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन की बदौलत रेडपाथ कप के साथ दो पुरस्कार अपने नाम किए।

विलियमसन ने टेस्ट मैचों की सिर्फ चार पारियों में 159 की औसत से 639 रन बनाए जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टसन में 251 रन का उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर भी शामिल है। उन्होंने इसके बाद बे ओवल में अपने घरेलू मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ एक और दोहरा शतक जड़ा जिससे न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

बल्लेबाज कॉनवाय को अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय सत्र में साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया। महिला वर्ग में एमेलिया केर को ड्रीम 11 सुपर स्मैश और अंतरराष्ट्रीय टी20 महिला पुरस्कार के लिए चुना गया। ऐमी सेटरर्थवेट को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चुना गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img