Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

मुंबई की जीत में चमके राहुल

  • रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने केकेआर को दस रन से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मंगलवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 10 रन से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियन्स के लिए राहुल चाहर ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए। केकेआर के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। इससे पहले रसेल ने दो ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे मुंबई की टीम आखिरी पांच आवरों में सात विकेट गंवा कर सिर्फ 38 रन बना सकी। मुंबई के लिए शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने 56 और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रन की पारी खेली।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मुंबई इंडियन्स ने पिछले मैच में 49 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन की जगह दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को अंतिम एकादश में मौका दिया। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतने के बाद दोनों छोर से स्पिनरों से गेंदबाजी की शुरुआत करवाई।

अनुभवी हरभजन सिंह ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। वरूण चक्रवती के दूसरे ओवर में रोहित ने चौका लगाकर हाथ खोला लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में डिकॉक (02) ने राहुल त्रिपाठी को कैच थमा दिया। शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर आते ही हरभजन सिंह के ओवर में तीन चौके जड़े।

शुरुआती पांच ओवर स्पिनरों से गेंदबाजी के बाद पैट कमिंस को आक्रमण पर लगाया गया। उन्होंने छठे ओवर में सिर्फ पांच रन खर्च किए जिससे पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 42 रन था। सूर्यकुमार ने इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में छक्का और दो चौके जड़कर रनगति को बढ़ाया उन्होंने 10वें ओवर में कमिंस की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचाकर 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

सूर्यकुमार ने इसके बाद शाकिब अल हसन के खिलाफ एक और गगनचुंबी शॉट खेला लेकिन गेंद सीमारेखा के अंदर ही रह गई और शुभमन गिल ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। उन्होंने 36 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाने के साथ रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इशान किशन इस बार कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर कमिंस कर गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे।

संभल कर बल्लेबाजी कर रहे रोहित ने 14वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर अपना पहला छक्का लगाया। उनसे पहले इसी ओवर में हार्दिक पंड्या ने भी चौका लगाया था। कमिंस ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को बोल्ड कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 32 गेंद में एक छक्का और तीन चौके की मदद से 43 रन बनाए।

अगले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की धीमी गेंद को हार्दिक पढ़ नहीं पाए और कवर में आद्रे रसेल को कैच थमा बैठे। उन्होंने 15 रन बनाए इसके बाद गेंदबाजी के लिए आए रसेल ने लगातार दो गेंदों पर कीरोन पोलार्ड (05)और मार्को जेन्सन (00)को चलता किया। वह हालांकि हैट्रिक से चूक गए।

कृणाल ने आखिरी ओवरों में लगातार दो चौके लगाए लेकिन रसेल ने नौ गेंद में उनकी 15 रन की पारी को कैच करा कर खत्म किया। अगली ही गेंद पर उन्होंने बुमराह को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा जबकि राहुल (08) आखिरी गेंद पर आउट हुए। कमिंस ने दो जबकि वरूण, शाकिब और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img