Sunday, August 2, 2026
- Advertisement -

Kangana Ranaut: ऋतिक रोशन के बयान पर कंगना का पलटवार, बोलीं- बेवजह की बातें करना बंद करें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अभिनेता ऋतिक रोशन के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना नाम लिए ऋतिक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पुरानी बातों को हवा देने के बजाय बेवजह की टिप्पणियां करने से बचना चाहिए। गौरतलब है कि कंगना और ऋतिक के बीच वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या लिखा?

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें लिखा था कि “दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, “डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है। आप और सबा आजाद साथ में अच्छे लगते हैं। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, ऐसे में किसी महिला को इस तरह परेशान करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय आपको उन लोगों की आलोचना करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल कर मुझे ट्रोल और बुली कर रहे हैं। आग में घी डालना बंद कीजिए और अपने पार्टनर को भी असहज स्थिति में मत डालिए। उम्मीद है कि अब आप सही बात समझेंगे और बेवजह की बातें करना बंद करेंगे।”

ऋतिक रोशन ने क्या कहा था?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चला, जिसमें कहा गया कि लोगों को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। यह ट्रेंड कंगना के पुराने बयानों को लेकर शुरू हुआ था। इसी दौरान एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर ऋतिक ने टिप्पणी करते हुए लिखा, “सिर्फ इसलिए किसी एक पक्ष का समर्थन करना कि दूसरा पसंद नहीं है, हमारे समाज की बड़ी समस्या का हिस्सा है। मैं तथ्यों और सही संदर्भ के सामने आने का इंतजार करूंगा। लेकिन अब शायद किसी को इसकी परवाह नहीं है।” ऋतिक के इस कमेंट के बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें जवाब दिया।

पुराना विवाद फिर आया चर्चा में

कंगना और ऋतिक के बीच विवाद कई साल पहले तब शुरू हुआ था, जब अभिनेत्री ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि ऋतिक उनके पूर्व प्रेमी (एक्स) थे। ऋतिक ने इन दावों से इनकार किया था, जिसके बाद दोनों के बीच कानूनी और सार्वजनिक बयानबाजी लंबे समय तक सुर्खियों में रही।

सौरव दास विवाद में भी आया था ऋतिक का नाम

हाल ही में कंगना रनौत और सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रवक्ता सौरव दास के बीच जुबानी तकरार के दौरान भी ऋतिक रोशन का जिक्र हुआ था। कंगना द्वारा सौरव दास को “बेरोजगार” और “बेकार” कहे जाने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा था कि शायद कंगना उन्हें इसलिए निशाना बना रही हैं क्योंकि वह थोड़े-बहुत ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। इस बयान को कंगना और ऋतिक के पुराने विवाद से जोड़कर देखा गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी बोले- स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की पहचान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

Weather Update: दिल्ली का मौसम सुहाना, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...

Shamli News: कसेरवा कलां में करंट लगने से सास-बहू की मौत

जनवाणी संवाददाता | शामली: जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here