Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

विजयदशमी पर कंगना ने संजय राउत को लिया निशाने पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कंगना रनौत ने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए फिर संजय राउत पर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट किया, ‘मेरा टूटा हुआ सपना, आपके चेहरे पर हंस रहा है संजय राउत।

पप्पू सेना मेरा घर तोड़ सकती है लेकिन साहस नहीं। बंगला नंबर-5 आज बुराई पर अच्छाई की जीत मना रहा है।’ कंगना ने इस ट्वीट के साथ साथ फोटोज शेयर की हैं जिसमें से एक फोटो में उनके बंगले के गेट के बाहर की फोटो है। तो वहीं दूसरी तरफ भगवान की एक मूर्ति की फोटो है।

पिछले महीने बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना के मुंबई के ऑफिस में तोड़-फोड़ की थी। हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाने का भी आदेश दिया लेकिन, तब तक बीएमसी ने कंगना के बंगले के ज्यादातर हिस्से को तोड़ दिया था।

बता दें कि कुछ दिनों पहले कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295(a) 153 (a) और 124(a) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बांद्रा कोर्ट ने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सय्यद की शिकायत के बाद कंगना और उनकी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद नाम के याचिकाकर्ताओं ने अदालत में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि कंगना अपने ट्वीट और टीवी चैनलों पर इंटरव्यू के जरिए हिन्दू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खाई पैदा कर रही हैं।

कंगना ने साधा आमिर पर निशाना

कंगना ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद आमिर खान पर निशाना साधा था। कंगना ने ट्वीट किया था, ‘जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था, मेरा घर तोड़ा गया। जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था, मुझे भी जेल में भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है। असहिष्णुता गैंग से जाकर कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं उन्होंने इस इन्टॉलरैंट देश में? कंगना ने इस ट्वीट में आमिर खान को टैग किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img