- पुलिस कर्मियों के फूले हाथ-पैर, कांवड़ियां को समझा-बुझाकर किया शांत
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: दिल्ली रोड पर मंगलवार को राजस्थान के एक कांवड़ियां की ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़ खंड़ित हो गयी। गनीमत ये रही कि जिस जगह कांवड़ खंडित हुई वहां आसपास के अन्य कोई कांवड़ियां नहीं गुजर रहा था। अन्यथा माहौल भी खराब हो सकता था। कांवड़ खंडित होने की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर तत्काल ब्रहमपुरी पुलिस पहुंच गयी।
कांवड़ियां को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांति किया। दरअसल, हुआ ये कि दिल्ली रोड से होकर राजस्थान का कांवड़ियां गुजर रहा था। उसी दौरान ई-रिक्शा वाले उसकी कांवड़ में टक्कर मार दी। नतीजा यह हुआ कि कांवड़ खंडित हो गयी। पुलिस वालों ने उसको किसी प्रकाश शांत किया और तत्काल बाइक से दो सिपाही हरिद्वार के लिए रवाना कर दिए गए। सिपाही कांवड़ियां के लिए गंगा जल लेकर आए तब वह आगे के सफर पर निकल सका।
सदर थाने का सिपाही लाइन हाजिर
मेरठ: सदर बाजार थाना के पत्ता मोहल्ला में एक महिला के साथ पति व ससुर से मारपीट मामले को लेकर की गई जांच में संदीप की भूमिका उचित ना पाए जाने पर मंगलवार को एसएसपी ने उसको लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है।
छात्र पर जानलेवा हमला
मेरठ: सदर थाना क्षेत्र के डी बाबा चौराहे पर क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में पढने वाले कंकरखेड़ा निवासी छात्र अंश पर उसके साथ पढने वाले कुछ छात्रों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताय जाता है कि कुछ दिन पहले इस छात्र के भाई के साथ कुछ छात्रों का विवाद हो गया था। उस विवाद में इस छात्र ने मारपीट करने वालों को धमका दिया था। उसी रंजिश के चलते मंगलवार को इस पर हमला किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है।
कूडेÞ के विवाद में महिला के सिर में फावड़ा मारा
मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गांव लिसाड़ी में मारपीट में बीच बचाव करने आयी महिला के सिर में फावड़ा मारकर उसको गंभीर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार गौतम का परिवार रहता है। मंगलवार रात उसका पड़ोसी गुड्डू से घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा अधिक बढ़ गया तो गौतम की पत्नी दोनों के झगडेÞ में बीच बचाव करने को पहुंच गयी।
आरोप है कि उसी दौरान गुड्डू ने उसके सिर में फावड़ा मार दिया। फावड़ा लगते ही सरिता जमीन पर गिर पड़ी। उसके सिर से खून बहने लगा। इस बीच किसी ने मारपीट की सूचना दी तो पुलिस मौके पहुंच गयी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

