Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

दो शादी के बाद भी सिंगल हैं करण वीर मेहरा

CINEWANI 1

सुभाष शिरढोनकर

टीवी एक्टर करण वीर मेहरा इस बार ‘बिग बॉस-18’ के विनर बने। इससे पहले उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी-14’ का खिताब भी अपने नाम किया था। करण को बिग बॉस-18 का खिताब जीतने पर 50 लाख रुपए कैश तो मिले ही, इसके अलावा, उन्होंने शो में अपनी एंट्री से भी अच्छी कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस हाउस में रहते हुए उन्हें हर हफ्ते 2 लाख रुपए फीस मिलती थी।

28 दिसंबर, 1977 को दिल्ली में जन्मे करण वीर मेहरा ने अपनी दादी के कहने पर दिवंगत दादा वीर का नाम अपने नाम में जोड़ा था। मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल से करण ने 10 वीं तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल से आगे की पढ़ाई की। स्कूलिंग खत्म करने के बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज आॅफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। 2005 में करण ने फेमस टीवी शो ‘रीमिक्स’ से एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इस शो में उन्होंने आदित्य की भूमिका निभाई थी।

करण अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल से भरी रही है। 2009 में बचपन के प्यार देविका मेहरा से करण ने शादी की लेकिन 2018 में दोनों का तलाक हो गया। बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि उन्होंने जल्दबाजी में शादी करने का फैसला कर लिया था। नतीजतन बाद में चीजें खराब होती गर्इं। 2018 में देविका से तलाक लेने के बाद करण ने 2021 में निधि सेठ के साथ दूसरी शादी की लेकिन उनका यह रिश्ता भी लंबा नहीं चला और 2023 में दोनों अलग हो गए। इस तरह 2 बार शादी कर चुके करण फिलहाल सिंगल हैं लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी-14’ के दौरान करणवीर कई बार ये कहते हुए भी सुने गए कि वो जल्दी ही शिल्पा शिंदे के साथ शादी करेंगे। इस रियलिटी शो में करणवीर मेहरा और शिल्पा शिंदे की बॉन्डिंग बहुत ही कमाल की थी। दोनों की तीखी नोकझोंक को फैंस ने खासा पसंद किया था।

करणवीर पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय है। वह अब तक अनेक टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुके है। करण वीर का का करियर काफी सफल कहा जा सकता है। अपने लंबे करियर में ‘पवित्र रिश्ता’ से लेकर ‘साथ रहेगा आॅलवेज’, ‘सती…सत्य की शक्ति’, ‘विरुद्ध’, ‘हम लड़कियां’, ‘बहनें’ और ‘पुकार’ जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में उन्होंने काम किया है। खासकर ‘पवित्र रिश्ता’ में नरेन करमरकर के उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद करण वेब सीरीज का भी हिस्सा बने। वे 2018 की सीरीज ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ में नजर आए। इसमें उन्होंने स्वरा भास्कर और पूरब कोहली जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। वे वेब सीरीज ‘पॉइजन 2’ में भी दिखे थे। करण के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें ‘द्रोणा’, ‘आगे से राइट’, ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘बदमाशियां’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। करण ने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। पिछले साल रिलीज हुए म्यूजिक वीडिया ‘कहना गलत गलत’ में वे काफी पॉपुलर हुए थे। बहुत जल्द वे अपने प्रोड्सर दोस्त वैभव के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।

2016 में में करण का भीषण एक्सीडेंट हुआ था । उस दौरान 5 महीने से ज्यादा समय तक वे बिस्तर पर पड़े रहे। उस दौरान उन्हें शराब की लत लग गई जिसकी वजह से वे डिप्रेशन में चले गए थे। वह उनकी लाइफ का सबसे खराब दौर था। लेकिन एक दिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उनका सब कुछ बर्बाद हो रहा है। ऐसे में उन्होंने पूरी हिम्मत के साथ डिप्रेशन से लड़ने का इरादा करते हुए शराब छोड़ने का प्रण लिया। कुछ समय तक फिजियोथेरेपी लेने के बाद जिम करना शुरू किया और एक्टिंग में कमबैक किया।

करण रोहित शेट्टी होस्टेड शो ‘खतरों के खिलाड़ी-14’ के विनर बने। इस रियलिटी शो में उन्होंने कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को हराकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। विनिंग ट्रॉफी के साथ-साथ करण को 20 लाख रुपये कैश और एक लग्जरी कार मिली।

janwani address 2

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img