Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

कार्तिक आर्यन ने ‘आशिकी 3’ को लेकर डिरेक्टर से की चर्चा, वायरल हुई फोटो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी के तीसरे पार्ट यानी ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं। इसकी घोषणा बीते सितंबर में हुई थी। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ को अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे तो भूषण कुमार की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज प्रोड्यूस करेगी। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और फिल्म से जुड़े से ज्यादा अपडेट भी सामन नहीं आए हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार को टी-सीरीज के ऑफिस में देखा गया है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों के बीच फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा हुई होगी।

कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म ‘आशिकी 3’ में श्रद्धा कपूर को ही लेना। इस तरह से तमाम लोगों ने अपने दिल की बात कही है। गौरतलब है कि साल 1990 में ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। साल 2013 में ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इन दोनों फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था।

बताते चलें कि सितंबर में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर ‘आशिकी 3’ साइन करने की जानकारी दी थी। एक छोटी सी क्लिप शेयर की है। जिसमें ‘आशिकी 3’ टाइटल लिखा हुआ है। क्लिप के बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह की आवाज में आशिकी का पॉपुलर गाना ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम’ बज रहा है। इस क्लिप के साथ कार्तिक आर्यन ने लिखा है, ‘अब तेरे बिन जी लेगें हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम… आशिकी 3। ये बहुत दिल दहला देने वाली होगी। बसु दा के साथ मेरी पहली

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘फ्रेडी’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अलाया फर्नीचरवाला भी हैं। कार्तिक आर्यन अब फिल्म ‘शहजादा’, फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’, फिल्म ‘आशिकी 3’ और फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ में नजर आएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img