Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कार्तिक की गेंदबाजी को दिग्गजों ने सराहा

  • आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली और इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने किया ट्वीट
  • भामाशाह पार्क में अभ्यास करने वाले कार्तिक ने डेब्यू मैच में ही झटका है विकेट
  • अंडर-19 विश्व कप में तेज गेंदबाजी और स्विंग का दिखाया था कमाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भामाशाह पार्क में अभ्यास करने वाले हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी अपने डेब्यू मैच के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, कार्तिक त्यागी अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे हैं। जिसके बाद उन्हें आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने का मौका मिला है। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में कार्तिक त्यागी को भी मौका दिया गया। जिसके बाद उन्होंने डेब्यू मैच खेलते हुए अपने पहले ही ओवर में दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक का विकेट झटक लिया।

प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे कार्तिक पहले भी अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा चुके हैं। लेकिन यूएई में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू मैच के पहले ओवर में ही डीकॉक का विकेट चटका डाला। जिसके बाद वह दुनिया की नजरों मे उस समय आ गए जब ट्विटर पर दो दिग्गज स्टार खिलाड़ियों ने त्यागी की गेंदबाजी पर चर्चा की।

दरअसल, इंग्लैंड के दिग्गज खिलाडी बेन स्टोक्स और आॅस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कार्तिक त्यागी को लेकर ट्वीट किया। जो ट्विटर पर इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। बेन स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘त्यागी का रनअप ब्रेट ली की तरह है और डिलीवरी इशांत शर्मा की तरह’। इसके बाद दिग्गज ब्रेट ली ने बेन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हां, मैं यह देख सकता हूं दोस्त’।

13 8 e1602127425133

1.3 करोड़ में राजस्थान ने कार्तिक को था खरीदा

आईपीएल की नीलामी के समय कार्तिक त्यागी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिसके बाद अभी तक यूएई की धरती पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन मंगलवार को राजस्थान और मुंबई के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में कार्तिक को डेब्यू का मौका दिया गया। जिसमें उन्होंने शानदारी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि, राजस्थान की टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कार्तिक के प्रदर्शन के आगे भी वह राजस्थान टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

सीजन के पहले मैच में कर्ण ने दिखाया जलवा

यूएई में चल रहे आईपीएल में एक बार फिर मेरठी गेंदबाजी का जलवा दिखाई दिया। स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गजब का स्पेल डाला। इस सीजन में यह उनका पहला मैच था। बुधवार को हुए चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले में कर्ण शर्मा को टीम में शामिल किया गया। इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में ही उन्होंने गजब की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

कर्ण शर्मा ने चेन्नई की और से गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। जिसमे उन्होंने पहला विकेट नीतीश राणा और दूसरा विकेट सुनील नरेन का झटका। हालांकि चेन्नई को मुकाबले में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कर्ण के प्रदर्शन से मेरठ के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हो गया।

कर्ण शर्मा के पिता विनोद शर्मा ने खुशी जताई। वहीं, दूसरी ओर कोलकाता से भी मेरठी गेंदबाज शिवम मावी ने गेंदबाजी का परिचय दिया। तेज गेंदबाज मावी ने चेन्नई का पहला अहम् विकेट फाफ डुप्लेसिस का लिया। हालांकि मावी के ओवर टीम के लिए महंगे भी साबित हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img