Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

ट्विटर पर केजरीवाल की किरकिरी, बिना मास्क लगाए रैली की तस्वीरें वायरल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट जरूर करवा लें। इस ट्वीट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक दो दिन पहले पंजाब-चंडीगढ़ में हुई रैलियों की तस्वीरों को साझा करते हुए लोग लिख रहे हैं कि- ‘Those who come in touch’

बिना मास्क लगाए दिख रहे केजरीवाल 

05 6

जिन तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया जा रहा है, वह एक से दो दिन पहले सीएम केजरीवाल की चंडीगढ की रैलियों की हैं। इसमें वह बिना मास्क लगाए दिख रहे हैं। लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं  कि सीएम ने अपील की है कि जो उनके संपर्क में आए हैं, वे कोरोना जांच करवा लें, लेकिन तस्वीरों में देखा जाए तो सीएम बिना मास्क के हजारों की भीड़ के बीच में दिख रहे हैं।

पंजाब के पटियाला में निकाला था शांति मार्च

06 2

सीमए अरविंद केजरीवाल ने 31 दिसंबर को पंजाब के पटियाला में शांति मार्च निकाला था। इस दौरान भी वह मास्क नहीं लगाए दिख रहे हैं। उनके आस-पास हजारों की भीड़ है। इस भीड़ में भी एक-दो को छोड़ दें तो किसी के चेहरे पर मास्क नहीं है।

07 2

एक यूजर ने सीएम की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पटियाला में शांति मार्च के दौरान जिम्मेदाराना व्यवहार।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img