Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

शहर में सिपाही की करतूत से खाकी शर्मसार

  • महिला ने व्यापारी को घर बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो
  • सिपाही और दो महिलाओं समेत चार लोगों को भेजा जेल
  • व्यापारी ने एसएसपी से की शिकायत, सिपाही सस्पेंड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: एक महिला पैसों के लिये किस हद तक गिर सकती है। इसका जीता जागता उदाहरण पल्लवपुरम के एक दुकानदार ने उजागर कर दिया। महिला ने उधार पैसे देने के बहाने अंसल कालोनी स्थित अपने आवास पर व्यापारी को बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ अश्लील हरकतों को अंजाम देकर वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी।

इस मामले में थाने के एक सिपाही ने खाकी को शर्मसार कर महिला का साथ दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पल्लवपुरम थाने के एक पुलिस कर्मी और दो महिलाओं समेत चार लोगों को जेल भिजवा दिया। बाद में सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।

दौराला के रहने वाले विपिन चौधरी ने पल्लवपुरम फेज एक के डिवाइडर रोड़ पर दुकान कर रखी है। बताया गया कि उसकी दुकान पर पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल टाउन कालोनी की रहने वाली महिला स्वाति सामान लेने गई थी। सामान लेने के बाद महिला ने कहा कि उनका पर्स घर रह गया है।

वह घर से सामान के पैसे भेज देगी तो दुकानदार ने महिला को सामान ले जाने के लिए कह दिया। महिला ने इसके बाद दुकानदार विपिन चौधरी को अपने फ्लैट पर चाय पीने के बहाने बुलाकर उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके अपने पति रचित राठी और अपनी दो सहेली राधिका निवासी कंकरखेड़ा और नीरज निवासी बहसूमा से उसकी अश्लील वीडियो बनवाकर उसको ब्लैक मेल किया।

दुकानदार को जब होश आया तो उसने देखा कि पल्लवपुरम थाने का सिपाही दिनेश भी वहां पहुंच गया। दुकानदार को वीड़ियो दिखाई तो उसके होश उड़ गए और उस वीडियो की एवज में उससे रुपये का लेन-देन हो गया। पीड़ित दुकानदार ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को पूरे मामले की जानकारी देकर शिकायत की तो एसएसपी ने इसकी जांच कराई। जांच में मामला सही पाया गया।

जिसके बाद चारों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर मुकदमा कायम कराया गया। थाना प्रभारी पल्लवपुरम अवनीश अष्टवाल ने बताया कि विपिन ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। विपिन की तहरीर पर श्वेता ओर उसके पति रचित राठी और दोनों उसकी सहेली राधिका, नीरज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

महिला की हरकत से मचा हड़कंप

दुकानदार के साथ महिला ने जो कृत्य किया। उसका पता जब आसपास के लोगों को चला तो उनके होश उड़ गए। हालांकि इससे पहले भी यह महिला ऐसे कई संगीन अपराधों को अंजाम दे चुकी है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी,

लेकिन जब पूरा मामला एसएसपी के दरबार में पहुंचा तो उसकी सही ढंग से थाना प्रभारी पल्लवपुरम से जांच पड़ताल कराई गई। जिससे पूरा मामला स्पष्ट हो गया और उसका पुलिस ने खुलासा कर दिया। पल्लवपुरम थाने पर तैनात सिपाही दिनेश भी कई मामलों में फंस चुका है। उसकी भी लगातार शिकायते मिल रही थी।

सिपाही ने व्यापारी को पीटा था

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला के बुलाने पर सिपाही उस वक्त कमरे में घुसा जब व्यापारी एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में था। सिपाही ने व्यापारी को कई झापड़ मारे और गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग भी की। जिस वक्त वीडियो बनाई जा रही थी उस वक्त महिला और पति कमरे में ही थे। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img