Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

11 फरवरी को हिंदी में भी रिलीज होगी रवि तेजा की फिल्म ‘खिलाड़ी’

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: भारत भर में रवि तेजा की लोकप्रियता को देखते हुए खिलाड़ी की कहानी बेहद मनोरंजक है। मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा का हिंदी भाषी फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज है।

रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘खिलाड़ी’ 11 फरवरी को सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होने जा रही है। पेन स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म में रवि तेजा पूरी तरह से अलग भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और डिंपल हयाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) ने ए स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित किया है। यह यूनिवर्सल स्टोरी के साथ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है।

ओरिजनल कंटेट की मांग बढ़ी

फिल्म को हिंदी में रिलीज करने पर जयंतीलाल गडा कहते हैं, “जैसे-जैसे समय बदला है, लोगों में ओरिजनल कंटेट की मांग बढ़ी है। भारत भर में रवि तेजा की लोकप्रियता को देखते हुए खिलाड़ी की कहानी बेहद मनोरंजक है। इसलिए पेन स्टूडियोज को लगा कि उनकी फिल्म को हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए।”

रवि तेजा का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है

मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा का हिंदी भाषी फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज है। पहले भी उनकी कई फिल्में डब होकर यूट्यूब पर रिलीज की जाती रही हैं। उनकी फिल्मों के बॉलीवुड में भी कई रीमेक बन चुके हैं।

ऑन ड्यूटी में दिखाई देंगे रवि तेजा

रवि तेजा की फिल्में जैसे ‘किक’, ‘राजा: द ग्रेट’, ‘बंगाल टाइगर’, ‘विक्रमारकुडु’ हिंदी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इसलिए खिलाड़ी भी सिंगल स्क्रीन्स पर ऑडियंस को खूब पसंद आएगी। ‘खिलाड़ी’ के बाद रवि तेजा रामाराव ऑन ड्यूटी में दिखाई देंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img