जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: पुराने मकान के लिटर को उठाने पर अचानक लिंटर भरभरा कर गिर गया जिसमें आधा दर्जन के करीब मज़दूरी करने वाले मजदूर दब गए और दो मजदूरों की मौत हो गयी मोहल्ले वासियों ने उनकी चीख-पुकार सुनकर सभी को बाहर निकाला मौके पर पहुँच पुलिस ने सभी छह लोगो को सीएससी में भर्ती कराया जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया कोतवाल ने दो लोगो के मरने की बात कही घटना की जानकारी के बाद एस पी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

नगर के मोहल्ला तकिया गड़ी निवासी जाहिद पुत्र जमील अपने पुराने मकान का लेंटर ऊंचा करा रहा था जिसके लिए उसने थाना स्योहारा के गांव मेवाजट निवासी ठेकेदार करीमुद्दीन पुत्र बाबू को ठेका दे दिया था जिसके बाद ठेकेदार करीमुद्दीन ने लेवर को साथ लेकर काम शुरू कर दिया लेकिन गरुवार को शाम के 4:30 बजे के करीब जब लेबर लेंटर उठा रही थी उसी वक्त भरभरा कर लेंटर लेबर के ऊपर गिर गया जिस कारण लेबर और ठेकेदार सहित कई लोग मलवे में दब गए जिनकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वासियों ने मलवा हटाकर उन्हें बाहर निकाला ओर पुलिस को घटना से अवगत कराया।

पुलिस ने मौके से नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर निवासी नन्हे पुत्र नसरूदीन,अमन पुत्र जुल्फकार,अरशद पुत्र सुलेमान, करीमुद्दीन पुत्र बाबू, शाहआलम पुत्र यासीन व एक अज्ञात को नगर सी एच् सी में भर्ती कराया जहाँ से चिकत्सकों ने नन्हे, करीमुद्दीन, शाह आलम व एक अज्ञात को बिजनोर रेफर कर दिया। घटना की खबर होने पर एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिस्र, एसपी देहात संजय कुमार, सीओ धामपुर अशोक अग्रवाल, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र कुमार, कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह आदि ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने नगर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने नन्हे व एक अज्ञात की मौत होना बताया मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई।

