Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सास-ससुर को मौत के घाट उतारने वाला दामाद गिरफ्तार

  • पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का ईनाम किया था घोषित

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: स्योहारा में कुछ दिन पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में सास ससुर को मौत के घाट उतारने वाले दामाद रिजवान को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्योहारा क्षेत्रांतर्गत रवाना पुलिस के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल छुरा बरामद कर लिया गया है।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्योहारा क्षेत्र में सास वकीला व ससुर अब्दुल मालिक को मौत के घाट उतारने वाला फरार आरोपी दामाद रिजवान पुत्र हबीब निवासी ग्राम भलेडी थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को पुलिस ने गुरुवार को स्योहारा क्षेत्रान्तर्गत रवाना पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल छुरा बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी अंजुम पुत्री अब्दुल मालिक निवासी चकमहमूद सानी थाना स्याहोरा से शादी के बाद विचार न मिलने पर दोनों में विवाद होने लगा। इसी विवाद के चलते तीन माह पहले पत्नी अंजुम को गांव के जंगल में ले जाकर पेड से बांधकर पीटने लगा। तभी गांवों के लोगो के आने पर वह उसे छोडकर भाग गया। इसके बाद अंजुम मां के साथ अपने घर आ गई।

23 14

अभियुक्त बार बार अपनी पत्नी अंजुम को लेने उसके गांव जाता था परंतु ससुर अब्दुल मालिक व सास वकीला उसको नही भेजते थे। अभियुक्त को पूर्ण विश्वास हो गया कि पत्नी अंजुम के संबंध बडे साढू फईमुददीन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम मंगल खेडा थाना स्योहारा से हो गए है।

इसी रंजिश के चलते अभियुक्त ने सास ससुर व साढू को रास्ते से हटाने की योजना सोची। तब वह 16 जनवरी की रात में एक छुरा लेकर अपनी ससुराल में सास-ससुर अब्दुल के कमरे में जाकर छुरे से हमला कर उनको मार दिया। इसी दौरान साढू फइमुददीन जाग गया और उसे जान से मारने की नियत से उसके पेट में छुरा घोप दिया। तभी पत्नी अंजुम के शोर मचाने पर अभियुक्त पैदल ईदगाह की तरफ भाग गया और छुरे को ईदगाह के पीछे बने गुबंद में छुपा दिया।

अभियुक्त पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। आरोपी पर धारा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली स्वाट टीम में राजकुमार शर्मा प्रभारी स्वाट, एसआई मनोज परमार, संजय कुमार, कांस्टेबल खालिद, रईस अहमद, बेताव जावला, रणजीत मलिक, अरुण कुमार, विकास बैंसला, मोहित कुमार तथा स्योहारा पुलिस में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड, एसआई देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कुवरपाल सिंह, कांस्टेबल पुरुषोत्तम यादव, शहनवाज, चालक राकेश कुमार शर्मा मौजूद रहे। एसपी ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रूपये का पुरस्कार दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...
spot_imgspot_img