Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या की

  • निसंतान किसान की पत्नी मायके में गई हुई थी, घर में अकेला सो रहा था युवक

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: दोघट थाना क्षेत्र के कान्हड़ गांव में रात्रि में अपने मकान पर सो रहे एक किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। किसान घर पर अकेला ही था। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी।पुलिस शव को कब्जे में लिया। गांव में शोक की लहर बनी हुई है।

दोघट थाना क्षेत्र के कान्हड़ गांव निवासी सहदेव शिवपुरा पुत्र राज सिंह (40) अपने घर में अकेला ही सो रहा था। रात्रि में किसी समय हत्यारों ने उसके सिर व छाती आदि पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब वह उठकर कमरे से बाहर नहीं आया। उसकी पत्नी अपने मायके में गई हुई थी। सहदेव शिवपुरा के भाइयों ने उसकी पत्नी को सूचना देकर बुलवाया।

पुलिस भी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची। कमरे में खून बिखरा हुआ था। खून से लथपथ सहदेव शिवपुरा का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने पड़ोसियों व उसके भाइयों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिल पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक समेत यह आठ भाई हैं। सहदेव की कोई संतान नहीं है। उसकी हत्या किस कारण से हुई जानकारी नहीं मिल पाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img