Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारों ने की रिहाई की मांग, दायर की याचिका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में दोषी पाए गए रॉबर्ट पायस और जयकुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें स्पेशल कैंप से रिहा करने की मांग की है।

बता दें कि रॉबर्ट पायस और जयकुमार अभी त्रिची स्थित स्पेशल कैंप में बंद हैं। दोनों को बीते साल ही पुझाल सेंट्रल जेल, मुरुगन से त्रिची के स्पेशल कैंप में शिफ्ट किया गया था। अब दोनों ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ में याचिका दायर की है। इस याचिका में दोनों ने स्पेशल कैंप से रिहाई की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img