Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

जानिए, फरहान अख्तर कैसे बने बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऑलराउंडर?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर का आज 48वां जन्मदिन है। फरहान बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती हैं, जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया के हर क्षेत्र में महारथ हासिल की है। फरहान अख्तर ने अभिनय, गायिकी, निर्देशन, स्क्रिप्ट राइटिंग हर एक चीज में अपना हाथ आजमाया और इनमें सफलता भी मिली। इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री का ऑलराउंडर भी कहा जाता है। फरहान ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। फरहान ने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग जगह पाई है। उन्होंने मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई और वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं।

17 14

फरहान अख्तर अपने फिल्मी करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अधुना भबानी से तलाक लेने के बाद फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर की खूबसूरती पर फिदा हुए। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

16 14

फरहान डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे एक्टर और सिंगर भी हैं। उन्होंने 2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्म के लिए फरहान अख्तर को कई अवॉर्ड्स भी मिले। लोगों को उनकी एक्टिंग और सिंगिंग बहुत पसंद आई।

18 14

फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘रॉक ऑन’, ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’ जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। साथ ही ‘दिल चाहता है’, ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’, ‘डॉन 2’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी लिखीं। वहीं, ‘रॉक आन’ और ‘लक बाई चांस’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया। इंडस्ट्री के ऑलराउंडर कहे जाने वाले फरहान अख्तर ने कई बार दर्शकों का दिल जीता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img