Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

जानिए क्या बोले कृषि कानून पर कलराज मिश्र

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के भदोही में कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को फिर से लागू कर सकती है।

राज्यपाल मिश्र ने तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा को सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम बताया है। मिश्र ने कहा कि सरकार ने किसानों को कानूनों के फायदे समझाने की कोशिश की, लेकिन वे निरस्त करने पर अड़े रहे। ये कानून किसानों के हित में बनाए गए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महसूस किया कि इसे वापस ले लिया जाना चाहिए। अभी समय अनुकूल नहीं है इसलिए यह बिल दोबारा आ सकता है। कलराज मिश्र ने भदोही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान आंदोलन कर रहे थे। कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे थे। सरकार ने कानून वापस लेने का एलान कर दिया है।

कानून बनते और बिगड़ते रहते हैं: साक्षी महाराज

इससे पहले सांसद साक्षी महाराज कृषि कानूनों को वापस लेने के सवाल पर कहा कि कानून तो आते-जाते रहते हैं। बनते व बिगड़ते रहते हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत के आंदोलन समाप्त न करने के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राकेश टिकैत हो या कोई और इनके कुछ भी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। देश को मोदी पर भरोसा है। किसानों को मोदी पर भरोसा है। हमें मोदी पर भरोसा है। मोदी जो करेंगे राष्ट्रहित में करेंगे।

साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति ने जिनको नकार दिया है, उन राजनीति के पप्पू राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नाम नाम लेने का कोई औचित्य ही नहीं है। किसी में ताकत है तो 2022 सामने है चुनावी युद्ध के मैदान में आएं और लड़ें। अखिलेश यादव तो खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img