जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सिडनी सामुदायिक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के साथ द “लिटिल इंडिया” गेटवे की आधारशिला रखी। कुडोस बैंक एरिना में मंत्रोच्चार के साथ दोनों प्रधानमंत्रियों का स्वागत किया गया।
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मैं जब 2014 में आया था, तब मैंने एक वादा किया था। वादा यह था कि आपको किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तो लीजिए, यहां सिडनी में, इस एरिना में मैं फिर हाजिर हूं। और मैं अकेला नहीं हूं। और मैं अखेला नहीं आय़ा हूं।
#WATCH | "India has no dearth of capability or resources. Today, India is the biggest and youngest talent factory…," says Prime Minister Narendra Modi at the community event in Sydney, Australia. pic.twitter.com/bQePnRvI77
— ANI (@ANI) May 23, 2023
पीएम अल्बानीज भी मेरे साथ आए हैं। उन्होंने हमारे इस कार्यक्रम के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला है। वह भारतीयों के प्रति आपके प्रेम को दर्शाता है। जो आपने अभी कहा वह दर्शाता है कि ऑस्ट्रेलिया के मन में भारत के प्रति कितना प्रेम है।’
भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध पर बोले प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक समय था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध को 3C(कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी) पर आधारित है। उसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3D(डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) पर आधारति है।
Today IMF considers India a bright spot in the global economy. World Bank believes that if anyone is challenging global headwinds, it is India. Banking system in several countries are in trouble today but on the other hand, the strength of India's banks are being appreciated… pic.twitter.com/Qxt0OOqvLY
— ANI (@ANI) May 23, 2023

