Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

जानिए- भाजपा के सांसदों ने क्यों छोड़ दी सांसदी, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ कर जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी के 10 सांसदों ने अपनी-अपनी सांसदी छोड़ दी है। जिन बड़े नामों ने अपनी संसद सदस्यता छोड़ी है, उनमें नरेंद्र तोमर से लेकर राज्यवर्धन राठौड़ तक के नाम शामिल हैं।

जिन सांसदों ने सांसद पद छोड़ा है, उनमें मध्य प्रदेश से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक शामलि हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साई शामिल हैं। वहीं, राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा ने सांसद पद छोड़ा है।

गौरतलब है कि भाजपा ने हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कई सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था। पार्टी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात और छत्तीसगढ़ में चार मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद इन सांसदों के दल को लेकर लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से मिलने पहुंचे। चुनाव जीतने वाले दो अन्य सांसद बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह इस दौरान नड्डा के साथ नहीं पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img