Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

1020 दिन बाद आया किंग कोहली के बल्ले से शतक, बनाए नाबाद 122 रन

  • विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71वां शतक लगाकर रिंकी पोंटिंग की बराबरी की
  • केएल राहुल और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए जोड़े 119 रन
  • भुवनेश्वर ने चार ओवर में चार रन देकर झटके पांच विकेट
  • भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फाइनल की होड़ से पहले ही बाहर हो चुकी टीम इंडिया ने एशिया कप में अपने अभियान का समापन जीत के साथ किया है। भारत ने अपने आखिरी सुपर-4 मुकाबले में अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में 101 रन से हरा दिया। इस मैच का सबसे यादगार मोमेंट विराट कोहली का 71वां इंटरनेशनल शतक रहा।

किंग कोहली ने करीब 3 साल (1020 दिन) बाद सेंचुरी जमाई है। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका पहला शतक भी है। विराट की इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 62 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। इब्राहिम जदरान ने 62 रन बनाए।

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। अफगान टीम विराट कोहली के स्कोर से भी 11 रन पीछे रह गई। विराट कोहली के शतक का सूखा खत्म हो गया है। उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में बेहतरीन शतकीय पारी खेली। विराट ने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए। उन्होंने 53 गेंदों पर शतक पूरा किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए।

भारत की ओर से इस मैच में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 62 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की बहुत ही खराब शुरूआत हुई है। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 111 रन की बना सकी। पांच विकेट भुवनेश्वर ने लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह, आर. अश्विन और दीपक हुड्डा के खाते में एक-एक विकेट आया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img