जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स ने मैच की आखिरी 5 गेंदों पर रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2023 में दूसरी जीत हासिल की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार को गुजरात के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए थे।
डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम आखिरी 5 बॉल पर 5 छक्के जमाकर जीती है।
कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन राशिद खान ने 17वें ओवर में हैट्रिक लेकर मैच को गुजरात की ओर मोड़ दिया। कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन बनाने थे। ऐसा लगा था कि वह मैच हार जाएगी, लेकिन यहां बाएं हाथ के युवा स्टार रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया।
कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। इसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जमाकर टीम को जिता दिया। गेंदबाज यश दयाल थे।
इस जीत से कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल के दूसरे नंबर पर आ गई है। उसके खाते में 4 अंक हैं।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए। 205 रनों का टारगेट चेज करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन ही बना सकी।