Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जाम की गिरफ्त में क्रांतिधरा, लेकिन पुलिस कहां है?

  • अतिक्रमण के बोझ तले दबी शहर की ज्यादातर सड़कें, हर रोज लगता है भीषण जाम
  • ट्रैफिक पुलिस कर्मी चौराहों से रहते हैं गायब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: संकरी सड़कें, सड़क पर यहां-वहां खड़े वाहन और ड्यूटी प्वाइंट से नदारद यातायात पुलिस का खामियाजा एक बार फिर शहर को भुगतना पड़ा। गुरुवार को ज्यादा शहर में यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। भीषण जाम में मुख्य सड़कों के साथ गलियां भी वाहनों से पैक हो गईं। दरअसल, समय पर गंतव्य तक पहुंचने और जाम से बचने के लिए लोग गलियों में घुसे तो वहां भी जाम जैसे हालात बन गए। घंटों जाम में फंसे रहने से राहगीरों की हालत खराब हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को हुई।

आमतौर पर गुरुवार को शहर में वाहनों का दबाव अचानक से बढ़ जाता है। ऐसे में यातायात पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, मगर इन दिनों यातायात पुलिस सड़कों पर कम नजर आ रही है। अधिकांश जगह यातायात की बागडोर होमगार्ड के जवानों को सौंपी गई है। इसका फायदा उठाकर वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। गुरुवार को शहर में इसी मनमानी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा। दुकानों और अस्पतालों के बाहर कुछ व्यक्तियों ने गलत तरीके से वाहन खड़े कर दिए थे।

07 15

इस कारण पहले से संकरी यह सड़क और संकुचित हो गई। इससे यहां यातायात अवरुद्ध होने लगा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। इसको लेकर जनता की खीझ भी दिखी। लोग इस अव्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन को कोसते नजर आए। जाम खुलवाने को पुलिस की ओर से की गई मशक्कत भी काम नहीं आई। यातायात व्यवस्था का ऐसा ही हाल शहर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला।

रैपिड निर्माण कार्य बना जाम की वजह

शहर में रैपिड ट्रेन निर्माण कार्य के चलते जगह-जगह जाम की सबसे बड़ी वजह बन रही है। जिस कारण शहर की सड़कों पर भीषण जाम लग गया। बेगमपुल मुख्य मार्ग होने के बावजूद यहां पुलिसकर्मी दूर-दूर तक नहीं दिखे। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। शहर में शायद ही कोई दिन ऐसा न जाता हो जहां भीषण जाम न लगता हो। जाम का सबसे बड़ा कारण सड़कों पर अतिक्रमण है। इस कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है।

शोभायात्रा से भी लगा जाम

शहर में महर्षि दयानंद सरस्वती द्विजन्मशताब्दी समारोह पर निकाली गई शोभायात्रा जीमखाना मैदान से शुरू होकर शर्मा स्मारण मैदान तक पहुंची। जहां शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसकी वजह से शहर जाम हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img