जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बहुजन मुक्ति पार्टी की एक बैठक लव इंडिया हेयर एंड ड्रेसर एवं शबाना मेडिकल स्टोर चमड़ा पैठ रोड पर की गई। बहुजन समाज के हित में संविधान को बचाने लोकतंत्र की रक्षा हेतु कुंवर खुर्शीद आलम, दीन मोहम्मद सलमानी एवं मोहम्मद शाहिद गाजी को शपथ दिलाई कि हमेशा भारतीय संविधान लोकतंत्र एवं बहुजन समाज मूल निवासियों के हित में हमेशा कार्यरत रहेंगे।
पश्चिमांचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर. डी. गादरे ने अपनी विचारधारा में कहा कि हमें हमेशा बहुजन मूल निवासियों भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए तन मन धन से सदैव आगे रहना है और भारतीय अर्थव्यवस्था हो या सामाजिक व्यवस्था हो समाज की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

बैठक में खुर्शीद आलम, शाहिद गाजी, दीन मोहम्मद, रियाजुद्दीन आदि ने विचार रखे और बैठक में मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद आबिद, ओमवीर सिंह, मोहम्मद फरमान, विजय कुमार, साहिल, अनाबिया, आलिया, जैनब आदि मौजूद रहे।

