Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

‘बिग बॉस 16’ को लेकर कुशाल टंडन ने ट्वीट कर कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो ने लोगों का ध्यान तो खींचा ही है, साथ ही छोटे पर्दे पर भी तूफान मचाकर रख दिया है। ‘बिग बॉस 16’ को लेकर सेलेब्स भी खूब सतर्क नजर आ रहे हैं। उर्वशी ढोलकिया से लेकर गौहर खान तक, सभी सितारे बिग बॉस 16 को लेकर खूब ट्वीट करते हैं। वहीं हाल ही में ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा रह चुके कुशाल टंडन ने भी शो को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के ‘बिग बॉस 16’ को मजाक बताया है। उनकी इस बात से एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा ने भी सहमति जाहिर की है।

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ पर कुशाल टंडन भी पूरी-पूरी नजर रख रहे हैं, उनके ट्वीट से इस बात का सबूत भी मिलता है। चंद घंटे पहले कुशाल टंडन ने बिग बॉस पर तंज कसते हुए लिखा, “बिग बॉस एक जोक है।” उनकी बात से सहमति जाहिर करते हुए बंदगी कालरा ने लिखा, “ये हमेशा से ही था”।

वहीं एक यूजर ने कुशाल टंडन का जवाब देते हुए लिखा, “हां ये सीजन तो पूरी तरह से खराब है और पक्षपाती भी। सिर्फ साजिद की मंडली के अलावा, बाकी घर के लोगों को पागल बनाया हुआ है।” दूसरे यूजर ने शो पर तंज कसते हुए लिखा, “हां, इस सीजन को इतना खींचना क्यों है। सीधा साजिद और शिव को ट्रॉफी दो ना।”

36 18

बता दें कि इससे पहले टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने सुंबुल तौकीर खान पर भी जमकर तंज कसा था। कुशाल टंडन ने बिग बॉस को सुंबुल के लिए पक्षपाती बताया और अपने ट्वीट में लिखा, “सुंबुल ही ऐसी कंटेस्टेंट क्यों है जिसके पिता को स्टेज पर आकर यह बताने की अनुमति है कि वह कैसा खेल रही है।

वह ही केवल ऐसी कंटेस्टेंट क्यों है जिसके पिता फोन पर उससे बात कर सकते हैं।” कुशाल टंडन यहीं नहीं रुके। उन्होंने सुंबुल के पिता पर तंज कसते हुए लिखा, “सुंबुल के पिता किसी दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में बुरा-भला कैसे कह सकते हैं। वो भी किसी की बेटी है। उसके पिता ने टीना को अपशब्द कहा और कहा कि उससे दूर रहो, वाओ।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img