जनवाणी संवाददाता
नानौता: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता में बीते 24 घंटे में डिलीवरी के दौरान तीन शिशुओं की मौत हो गई। इससे अस्पतालकर्मियों में हडकंप मच गया। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सोमवार की सुबह सीएचसी नानौता में उस समय हडकंप मच गया, जब महिलाओं की डिलीवरी के दौरान तीन शिशुओं की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजन पूरी तरह टूट गए हैं। अस्पताल में परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

