जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने विधायक निधि से बनने वाली सड़को का शिलान्यास किया।
महानगर के रामनगर, न्यू माधो नगर में सड़क, किशनपुरा में सीवर व सड़क निर्माण का शिलान्यास और उत्तम विहार में मुख्यमंत्री त्वरित योजना में 70 लाख की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन करते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगर के सर्वांगीण विकास के लिए वह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में नगर की सभी सड़को का निर्माण जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है।
महापौर डॉ अजय कुमार सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के चारों ओर सड़को का निर्माण कराया जा रहा है जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा हुई है जबकि पिछली सरकारों में गड्ढो सड़क हुआ करती थी।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रेमपाल कटारिया, किशोर शर्मा, राजकुमार कालड़ा, हनी वर्मा, पार्षद मुकेश गक्खड़, मयंक गर्ग, मनोज प्रजापति, वीरेंद्र सिद्धू, पिंकी गुप्ता, सत्यार्थ प्रकाश, विनोद घावरी, सत्यपाल धीमान आदि उपस्थित रहे।

