- पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में गया था फौजी का परिवार
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: पिता का अंतिम संस्कार करने गांव गए फौजी के बंद मकान में सेंध लगाकर चोरों ने हजारों की नकदी और सोने, चांदी के जेवर चोरी कर लिए। रविवार को गांव से लौटने पर फौजी को चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने आदर्श मंडी थाने में तहरीर देकर घटना खुलासा कर सामान बरामद कराने की मांग की है।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के वेद विहार निवासी विपिन कुमार पुत्र रामलाल एक भारतीय सेना में दिल्ली के आर्मी हैड आॅफिस में तैनात है। तीन दिन पूर्व पिता रामलाल का निधन हो जाने पर फौजी विपिन कुमार अपनी सारिका व दो बच्चों सहित अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए पैतृक गांव ताना गया था।
शनिवार की रात चोरों ने फौजी विपिन कुमार के बंद मकान में छत के रास्ते सेंध लगाकर हजारों की नकदी और जेवर के अलावा कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार को गांव ताना से लौटने के बाद पीड़ित फौजी को चोरी की घटना की जानकारी हुई। फौजी विपिन कुमार ने आदर्श मंडी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरों ने मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी की है।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। करीब एक सप्ताह पूर्व भी मौहल्ला हरदेव नगर निवासी रिटायर्ड फौजी सुरेश राठी के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी किया गया था। उक्त चोरी की घटना का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ितों न ेशीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की।

