Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सेलाकुई कूड़ा प्लांट का लक्ष्मी अग्रवाल ने किया दौरा

  • नगर आयुक्त से मिलेगा डेलिगेशन

स्टेट ब्यूरो |

देहरादून : वरिष्ठ भाजपा नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल ने मंगलवार को सेलाकुई के कूड़ा प्लांट का दौरा किया और लोगों से मिलकर समस्याओं का जायजा लियाl इलाके में रहने वाली गोर्खाली बस्ती के सैकड़ों घरों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया l

WhatsApp Image 2024 07 23 at 3.55.07 PM

गोर्खाली बस्ती के नागरिक लम्बे समय से परेशान थेl ख़ास कर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने सामाजिक कार्यकर्त्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी अग्रवाल से सम्पर्क कर अपनी परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी दी। इसके बाद लक्ष्मी अग्रवाल अपने टीम के साथ मौके पर हालात का जायज़ा लेने कूड़ा घर और नहर का दौरा करने पहुंची और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को बिगड़ते हालात की तत्काल जानकारी दी।

दौरे में लक्ष्मी अग्रवाल प्लान मैनेजर से मिली और उन्हें नागरिकों की समस्या के बारे में जानकारी देते हुए तत्काल कार्यवाही करने को कहा जिसपर प्लांट मैनेजर ने चौबीस घंटे में नहर की सफाई और कूड़े को साफ़ करने का भरोसा दिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों को इस समस्या का स्थाई समाधान देने के लिए लक्ष्मी अग्रवाल ने सिचाई विभाग के अधिकारिओं से भी बात की है। और अब नगर आयुक्त से मिलाकर उचित समाधान के लिए समय माँगा है।

आपको यहाँ बता दें कि लम्बे समय से सेलाकुई कूड़ा प्लांट से बदबूदार सड़ा हुआ कचरा स्थानीय नहर में जमा हो गया है जिससे वहां जानवरों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया हैl और लोगो का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है l
इस मौके पर लक्ष्मी अग्रवाल, राम बहादुर , हेमलाल पुन,कमल प्रधान,नीलम थापा, ज्योति कुमार थापा,सुधीर थापा, राजेंद्र प्रसाद बलूनी आदि लोग मौजूद थेl

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img