Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

नगर पालिका की करोड़ों की भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा

  • विधायक पति ने भू-माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर खाली पड़ी में की करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि भू माफिया ने कब्जा कर लिया है। भू-माफिया कब्जा की गई भूमि को छोटे-छोटे प्लाट में बेचकर करोड़ों के वारे न्यारे कर रहे हैं। विधायक पति ने को माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई कराए जाने की बात कही है।

नगर के आधा दर्जन स्थानों पर नगर पालिका खाली भूमि पड़ी है इस भूमि पर वह माध्यमों की हमेशा से नजर रहती है आरोप है कि सक्रिय माफियाओं ने नगर पालिका की करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि को कब्जा कर उन पर प्लाटिंग कर दी है क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमलेश सैनी के पति हरिराम सैनी ने एसे बहु माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विधायक पति हरिराज सैनी ने कई समर्थकों के साथ भू-माफियाओं द्वारा कब्जा की गई पालिका की भूमि निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। विधायक पति के भू-माफियाओ द्वारा कब्जा की गई भूमि पर पहुंचने का पता लगते ही नगर पालिका व तहसील अधिकारी वहां पहुंच गए।

मौके पर पहुचे अधिकारियों ने हल्का लेखपाल की मदद से जमीन की पैमाइश कराई । इस दौरान विधायक पति हरिराज सिंह सैनी ने कहा कि नगर में पालिका की खाली पड़ी बेशकीमती भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। विधायक द्वारा कब्जा कराएगी भूमि को छुड़ाने के लिए तहसील व नगर पालिका अधिकारियों को लिखा जा चुका है लेकिन इसके बाद भी उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद उन्हें स्वम मौके पर आना पड़ा है।उन्होंने कहा कि कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने बीड़ा उठाया है। स्थानीय अधिकारियों के कार्रवाई न करने पर विधायक ने शासन स्तर से कार्यवाही कराए जाने की बात कही है। विधायक पति ने कहा कि पालिका की भूमि पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। कब्जा की गई भूमि को जल्दी ही मुक्त करने के प्रयाश किये जायेंगे। इस मौके पर उनके साथ कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img