नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू के निधन की दुखद खबर मिली है। 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
विवेक लागू एक चर्चित अभिनेता और निर्देशक थे, जिन्होंने मराठी और हिंदी रंगमंच व सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन अभिनय, निर्देशन और कला की साधना को समर्पित रहा।बता दें कि, विवेक के निधन की जानकारी सबसे पहले विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। आज शुक्रवार को ओशिवारा श्मशान घाट पर विवेक लागू का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

