Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

वकील कुरैशी के भाई बोले षड्यंत्र के तहत फंसाया

जनवाणी संवाददाता |

शेरकोट: गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध चल रहे वकील कुरैशी की सम्पत्ति को प्रशासन द्वारा जब्त किए जाने के दो दिन बाद मीडिया के समक्ष पेश हुए उनके भाई रईस अहमद कुरैशी ने एक पूर्व विधायक पर राजनीतिक षड्यंत्र कर उनके भाई को झूठे मुकदमों में फंसाये जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि उनका भाई एक सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्ति है। प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में रईस अहमद कुरैशी ने कहा कि उनके भाई की पत्नी पूर्व विधायक की पत्नी के सामने चुनाव चुनाव लड़ चुकी है और इसी से खिन्न होकर पूर्व विधायक द्वारा उसके भाई के खिलाफ मनगढ़ंत झूठे मुकदमे दर्ज करा अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने बताया उनके भाई द्वारा सारी संपत्ति वैध रूप से खरीदी गई है।जबकि पूर्व के कुछ सालों तक गरीबी में जीवन यापन करने वाला उक्त पूर्व विधायक चुनाव जीतने के बाद आज अरबपति है। रईस कुरैशी का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद पूर्व विधायक व उसके भाइयों ने लोगो की जमीनों पर अवैध कब्जे किये है। उन्होंने अपने भाई के ऊपर प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही को वेबजह बताते हुए पूर्व विधायक व उसके भाइयों की सम्पत्ति की जॉच किये जाने की मांग शासन/प्रशासन से की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...
spot_imgspot_img