Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अतीत से सीखो, भविष्य में देखो, लेकिन वर्तमान में जियो: तिवारी

  • ग्राम कुड़ाना में प्रगति महिला संकुल संघ का कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी को अपनी बेटियों को पढ़ाना है और कन्याओं को जीवन में सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में समान भाव रखें। आज बेटियां आसमान छू रही हैं। बेटे की अपेक्षा बेटी के मन में अपने माता-पिता के प्रति अधिक भाव होता है।

मुख्य विकास अधिकारी शनिवार को शामली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवालय कुड़ाना के प्रांगण में आयोजित प्रगति महिला संकुल संघ के कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबाधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास बदल रहा है, नए युग का निर्माण हो रहा है।

जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किए जा रहे आजीविका के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों एवं कुडाना में समूह की महिलाओं द्वारा दस हजार रुपये इकट्ठा कर समूह की गरीब महिला की बेटी की शादी के लिए इकट्ठा की गई धनराशि को सीडीओ द्वारा महिला को उपलब्ध कराई गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज महिला सशक्त होकर समूह से जुड़कर पूरे उत्साह के साथ अपनी आजीविका चला रही हैं और आगे बढ़ रही है। सीडीओ ने उपस्थित समूह की महिलाओं से ऐसे ही रणनीति तय करते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य पूरी लगन के साथ करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास ने बताया कि ग्राम कुडाना में प्रगति महिला संकुल संघ में विकास खंड शामली के 12 ग्रामों के 20 ग्राम संगठनों के 123 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा यहां पर प्रतिभाग किया गया। प्रगति महिला संकुल संघ ग्राम कुड़ाना के गठन का कार्य प्रयागराज से आई समूह की महिला फरीदा खातून एवं सुनीता के द्वारा संपन्न कराया गया है।

कार्यक्रम के अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राकेश कुमार, सहायक प्रबंधक यूनियन बैंक चूनसा से अरविंद कुमार सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img