Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भूमि विवाद व अवैध कब्जे की शिकायतो को गम्भीरता से लें लेखपाल : डीएम

  • जिलाधिकारी व एसएसपी की अध्यक्षता में तहसील बुढाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शनिवार को जनपद की बुढाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में बुढाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनता की समस्याओं को सुना गया। तहसील बुढाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज करायी गयी, जिनका निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियो को दिये।

समाधान दिवस में मुख्य रुप से भूमि विवाद/भूमि पैमाईश/अवैध कब्जे/चकबन्दी तथा राशनकार्ड से संबंधित शिकायते प्राप्त हुयी। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। जिलाधिकारी ने लेखपालो को सख्त निर्देश दिये कि सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में जमीनी मामलो से जुडी समस्याओ का तत्परता के साथ निस्तारण कराये ।

जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि अवैध निर्माण एवं कब्जे से सम्बन्धित शिकायतो पर नियमानुसार एवं त्वरित कार्यवाही की जाए। भूमाफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाए। समाधान दिवस में जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि सडक सुरक्षा माह के अंतर्गत आम जन के साथ-साथ सभी अधिकारी, कर्मचारी भी यातायात के नियमो का तत्परता के साथ पालन करें।

जिससे जनता को एक अच्छा संदेश जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अरविन्द कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी बुढाना, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार सहित सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व लेखपाल उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img