- मूर्ति स्थापना को निकली कलश यात्रा
- पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ कर मूर्तियों को कराया दश स्नान करा की स्थापना
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरौड़ा स्थित मंदिर में माता महाकाली व हनुमान जी की मूर्तियों5 की स्थापना को दश स्नान व पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ किया गया। साथ ही मूर्तियों को ग्राम भ्रमण कराते हुए कलश यात्रा निकाली गयी।
शुक्रवार को मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरौडा स्थित देवी मंदिर में माता महाकाली और हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।
इस अवसर पर नजीबाबाद स्थित गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार तथा पंडित रमाकांत शर्मा ने विधि-विधान से मूर्तियों को भस्म, मिट्टी, गोबर, गौमूत्र, गौ दुग्ध, दही, हल्दी, कुशा, शहद व गंगाजल से दश स्नान कराया। इस दौरान पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ किया गया। हवन-यज्ञ में किए गए गायत्री मन्त्रोंपचार से आस पास का वातावरण गूंज उठा।
इसके पश्चात गांव के सभी मुख्य मार्गो से मूर्तियों को ग्राम भ्रमण कर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। मां महाकाली की कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में गांव के पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा ढोल व बैंड बाजे के साथ निकाली गई। गांव के बाहर देवी के मंदिर पर ग्राम प्रधान सुभाष त्यागी ने मां काली की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई। मूर्तियों के सात निकाली गयी मंगल कलश यात्रा में श्रद्धालु भारत माता की जय, भारतीय संस्कृकि की जय, गौ6 ग्राम बचाएंगे-भारत भव्य बनाएंगे, एक बनेंगे-नेक बनेंगे, नहीं पियेंगे भारत के बेटे-बंद करो शराब के ठेके, पिटती पत्नी बिकले जेवर-छोड़ शराबी अपने तेवर तथा नशा नाश की जड़ है आदि उद्घोष करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नवनीत त्यागी, विकास शर्मा, अनिल त्यागी, दीपक त्यागी, तपेश त्यागी, सुनील पाल, बाबू राम, पवन पाल, कर्मवीर सिंह, अमित त्यागी, अमर सिंह, रजत त्यागी, हार्दिक, सक्षम, सचिन, कुंतेश, पूनम, सरिता, सन्तोष शर्मा, स्वेता त्यागी, गार्गी, बालेश, शांति त्यागी, सोनम त्यागी, मुन्नी देवी, ज्योति, नेहा, दिव्या, नैना, मोहिनी आदि लोगो ने कलश यात्रा में भाग लिया।

