Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

बिजली का रोना: मौसम मेहरबान, लेकिन फॉल्ट ने मारा

  • समर गार्डन व जाकिर कॉलोनी के लोगों ने दी आन्दोलन की धमकी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पिछले दो-तीन दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है जिसके चलते बिजली का लोड कम हो गया है लकिन अब बिगड़े मौसम के कारण विभिन्न लाइनों में आ रहे फॉल्ट के कारण बिजली आ जा रही है। रात में कई बार तेज हवाओं के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़ लाइनों पर गिर जाने से यह दिक्कतें आई हैं। बिजली अधिकारी हांलाकि अपने स्तर से तमाम फॉल्ट को ढूंढने व उन्हें ठीक करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

बताते चले कि पिछले काफी समय से गर्मी के तेवर तल्ख थे और तापमान के बढ़ने से पश्चिमांचल के सभी जिलों में लोड भी बढ़ा हुआ था जिस कारण लोगों को घंटों की बिजली कटौती से दोचार होना पड़ रहा था। पिछले दो-तीन दिन से मौसम सुहाना बना हुआ है और बारिश भी हो रही है। इसके चलते बिजली के लोड में भी कमी आई है, लेकिन बीच में तेज हवाओं के चलते विभिन्न लाइनों में फॉल्ट की दिक्कतें आने से बिजली की आंख मिचौली जारी है।

उधर, खैरनगर के दवा व्यापारियों ने एक बार फिर मांग की है कि उनके फीडर को जिला चिकित्सालय वाले फीडर के साथ जोड़ा जाए ताकि खैरनगर दवा मार्केट में बिजली की किल्लत से छुटकारा मिल सके। उधर, समर गार्डन के लोगों ने भी उनके क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। समर गार्डन (60 फुटा क्षेत्र) के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां यह मत पूछिए कि बिजली कब कब जाती है बल्कि यह पूछिए कि इस इलाके में बिजली कब कब आती है। इसके अलावा जाकिर कॉलोनी के लोगों ने भी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर रोष व्यक्त किया है।

सरधना में 14 घंटे की मैराथन बिजली कटौती

सरधना: शनिवार को सरधना क्षेत्र में 14 घंटे की मैराथन बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पहले 33 हजार की लाइन में फाल्ट और फिर दो इनकमिंग मशीनों के फुंकने के कारण सरधना में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिसके चलते लोगों का बुरा हाल हो गया। शुक्रवार रात ठप हुई बिजली शनिवार दोपहर तक सुचारू हो सकी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली

शुक्रवार की रात खराब हुए मौसम के चलते 33 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। किसी तरह घंटे पसीना बहाने के बाद आपूर्ति सुचारू करने की कोशिश की गई। मगर परेशानी यहां खत्म नहीं हुई। इसके बाद सरधना बिजलीघर में दो इनकमिंग मशीन फुंक गई। जिसके चलते आपूर्ति तभी ठप हो गई। करीब 14 घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।

जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई। शनिवार दोपहर तक आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जेई संजीव कुमार का कहना है कि तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है। लाइन सुचारू करा दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img